सिद्धार्थ नगर संवाददाता
सिद्धार्थनगर : 1 / अप्रैल / 2026 : जनपद के चेतिया बाजार में खुनियांव ब्लॉक के अंतर्गत एकल अभियान द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में खुनियांव, मिठवल और बांसी ब्लॉक की बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं।
शोभायात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और एकल अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, राणा प्रताप सिंह और मनोज कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि एकल अभियान समाज के दबे-कुचले, असहाय और पिछड़े बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी इसी तरह एकल अभियान को आगे बढ़ाते रहें, संगठन हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी शिक्षक या शिक्षिका को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे बेहिचक संगठन को अवगत कराएं, उनका समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
अंचल के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि वे पुरानी नौगढ़ स्थित वृद्धाश्रम के प्रबंधक हैं और यदि किसी को मानदेय या अन्य किसी प्रकार की परेशानी हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में शिवचरण, रामशंकर यादव, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राणा प्रताप सिंह, सिद्धार्थ गौतम और मनोज कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










