मुरसान में लापता युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के चलते दो आरोपी गिरफ्तार

दुष्यंत पचौरी, हाथरस

 

 

हाथरस : 17 / अप्रैल / 2026 :  हाथरस के मुरसान क्षेत्र में लापता युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव को करवन नदी में फेंक दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विशुनदास निवासी जितेन्द्र सिंह ने थाना मुरसान में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई रितेश उर्फ छोटू का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस व एसओजी समेत पांच टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान टेक्निकल व भौतिक साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों मूलचन्द्र उर्फ मोहित उर्फ मूला और विमल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक के भाई की पत्नी से संपर्क था और घर आना-जाना रहता था। मृतक रितेश को इस पर आपत्ति थी, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

घटना की रात आरोपियों ने महिला की मदद से रितेश का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से करवन नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment