Home » नई दिल्ली » प्रधानमंत्री ने अक्षय तृतीया पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने अक्षय तृतीया पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 19 / अप्रैल / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पावन पर्व अक्षय तृतीया  के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अक्षय तृतीया का यह शुभ दिन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि यह पर्व समाज में खुशहाली, सौभाग्य और सकारात्मकता का संचार करे।

उन्होंने आगे कहा कि यह पावन अवसर लोगों को परंपराओं से जुड़े रहने और आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ माना जाता है, इस दिन किए गए दान, पूजा और शुभ कार्यों का विशेष महत्व होता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment