लोककवि निहालचंद ‘निहाल’ पर आधारित पुस्तक का भव्य लोकार्पण, करनाल में सजा साहित्यिक समारोह

गाजियाबाद/करनाल : 1 / मई / 2026 :  साहित्य और संस्कृति के संगम का साक्षी बना क्षीरधारा सभागार, जहां लोकधारा के प्रतिष्ठित कवि निहालचंद ‘निहाल’ के जीवन और दर्शन पर आधारित पुस्तक “लोककवि प्रकाश चंद्र ‘निहाल’; जीवन और दर्शन” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस महत्वपूर्ण कृति का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकारों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. चंद्र त्रिखा (निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी) के आशीर्वाद, डॉ. विजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और रामबीर सिंह ‘राम’ के सहयोग का विशेष योगदान रहा।

लोकार्पण समारोह में अजय कुमार (अभिलेखागार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विनोद शर्मा ‘विवेक’ (प्रमुख, इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र), जैनेन्द्र सिंह, डॉ. रामफल चहल, उमेश शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ), अनिल भारद्वाज और अद्विक पब्लिकेशन के प्रबंधक अशोक गुप्ता सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ इतिहासकार कमलेश शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, करोल बाग के चीफ मैनेजर अजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा और विख्यात कवि चरणजीत चरण सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर ईश्वर गर्ग, नवीन सिंगला, जयकुमार, प्रवीण सिंह, संदीप नैन, संजीत कौशिक, कपिल, हर्ष राणा, सुबे सिंह और तरसेम शर्मा जैसे साहित्यप्रेमियों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विकास गर्ग (प्रबंधक, क्षीरधारा स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, करनाल) के प्रति आयोजकों ने विशेष आभार व्यक्त किया।
यह लोकार्पण समारोह न केवल एक पुस्तक विमोचन तक सीमित रहा, बल्कि लोक साहित्य की समृद्ध परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायी प्रयास भी साबित हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment