खुर्जा : 1 / मई / 2026 : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ स्थित बंबे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि उसके शरीर पर केवल लंगोट ही था। शव की हालत संदिग्ध होने के कारण मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()
