Home » बुलंदशहर » खुर्जा देहात में बंबे से अज्ञात युवक का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

खुर्जा देहात में बंबे से अज्ञात युवक का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 1 / मई / 2026 :   खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ स्थित बंबे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि उसके शरीर पर केवल लंगोट ही था। शव की हालत संदिग्ध होने के कारण मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलते ही खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This