Home » बुलंदशहर » खुर्जा में निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल

खुर्जा में निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 2 / मई / 2026 : श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), अलीगढ़ की शाखा द्वारा मोहल्ला राधा कृष्ण में महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक/सचिव चंद्र मोहन मित्तल एवं मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता ने फीता काटकर किया। साथ ही भगवान श्री गणेश एवं श्री हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि केंद्र पर गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं को तीन माह का निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो प्रशिक्षिका पूजा अग्रवाल के निर्देशन में संचालित होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ने जानकारी दी कि शुभारंभ के पहले ही दिन कई बालिकाओं ने पंजीकरण कराया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की टीम द्वारा उनका तिलक कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ, जिसमें चंद्र मोहन मित्तल ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता, संरक्षक उमाशंकर, जिला अध्यक्ष बसंत कानोडिया, जिला उपाध्यक्ष नवीन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पंडित, नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। यह पहल समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment