खुर्जा में डॉ. मोहनलाल की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सुंदरकांड पाठ से गूंजा मंदिर परिसर

खुर्जा   : 2 / मई / 2026 :  स्वर्गीय डॉ. मोहनलाल की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धा व भावपूर्ण वातावरण के बीच श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा के समक्ष श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि “खुर्जा वाली मैया की रसोई” की सेवा इस अवसर पर डॉ. मोहनलाल के परिवारजनों द्वारा संपन्न कराई गई। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ श्री देवेश कौशिक एवं एडवोकेट प्रमोद कुमार द्वारा किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

मंदिर के मार्गदर्शक डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले” ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय डॉ. मोहनलाल खुर्जा के प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी और जन-जन के हमदर्द थे। उन्होंने “खुर्जा वाली माता रानी” मंदिर की स्थापना कर नगर को नई पहचान दिलाई। वे सभी के लिए पिता तुल्य एवं प्रेरणास्रोत रहे।

वहीं, मंदिर के कोषाध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि डॉ. मोहनलाल का सेवा भाव, समर्पण और मार्गदर्शन हमेशा समाज के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, निमिष गर्ग एडवोकेट, अजय कौशल, अजय गर्ग एडवोकेट, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले”, विकास वर्मा, अजित मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment