बेटी को साथ भेजने का दबाव, मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुर्जा/चोला : 3 / मई / 2026 :  थाना चोला क्षेत्र के गांव फौलादपुर में एक युवक द्वारा परिवार को धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुनील (पुत्र सुरजता) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष गांव के ही एक युवक दीपक (पुत्र जयप्रकाश) ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। जब इस बात की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को हुई, तो पंचायत के माध्यम से दोनों के बीच संबंध विच्छेद करा दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार दबाव बना रहा है कि उनकी बेटी को उसके साथ भेज दिया जाए। मना करने पर वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही आरोपी यह भी धमका रहा है कि उसके पास लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

सुनील का कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें डराकर और ब्लैकमेल कर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment