Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ से लौटने पर साधना-वंदना वार्ष्णेय का हाथरस में भव्य स्वागत, युवा जोश ग्रुप ने किया सम्मान

लखनऊ से लौटने पर साधना-वंदना वार्ष्णेय का हाथरस में भव्य स्वागत, युवा जोश ग्रुप ने किया सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

 

हाथरस : 5 / मई / 2026 :  “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ विधानसभा तक पहुंचने वाली हाथरस की प्रतिभाशाली बेटियां साधना वार्ष्णेय और वंदना वार्ष्णेय का शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जामा मस्जिद चौराहा स्थित भारत कलर लैब पर आयोजित कार्यक्रम में युवा जोश ग्रुप (रजि.) के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) एवं रमन गुप्ता ने माला, दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह और मिठाई खिलाकर दोनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों बहनों ने उपस्थित लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि विधानसभा भवन में प्रवेश उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने और अपने विचार प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलने को गर्व की बात बताया।

यह उपलब्धि उन्हें नेहरू युवा केंद्र, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मिली। राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ना और “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

साधना और वंदना वार्ष्णेय की इस सफलता को वार्ष्णेय समाज ही नहीं, पूरे हाथरस के लिए गौरवपूर्ण बताया गया। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
इस अवसर पर योगेश वार्ष्णेय, रमन गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, हरिराम वार्ष्णेय, डॉ. इंद्र वार्ष्णेय, स्वदेश वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, हर्ष वार्ष्णेय सहित वार्ष्णेय समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment