दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 5 / मई / 2026 : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जश्न मनाया। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यकर्ताओं ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इससे प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास और सुशासन को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












