Home » उत्तर प्रदेश » शिशु शिक्षा मंदिर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

शिशु शिक्षा मंदिर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 6 / मई / 2026 :  सिकंदराराऊ मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं पिछले वर्ष अपनी कक्षा में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांटे गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने की एवं संचालन विनय चतुर्वेदी पत्रकार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके अतिथियों द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि हसायन के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह बच्चों के लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की एक बड़ी प्रेरणा है। यह न केवल विजेता छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जगाता है। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने लगते हैं।

भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि वार्षिक परीक्षा या अन्य गतिविधियों में पुरस्कार मिलने से बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने का उत्साह मिलता है।
अग्निशमन विभाग के उप निरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए तथा कभी भी कोई आग की घटना होने पर धैर्य से काम लें, घबराना नहीं चाहिए।

डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों में अच्छे कार्य करने और चुनौतियों का सामना करने की होड़ उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।कड़ी मेहनत का फल हमेशा अच्छा होता है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल ने कहा कि सही पुरस्कार प्रणाली बच्चों में सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करती है।स्कूलों में मेधावी छात्रों को पदक, प्रमाण पत्र या स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करना, उन्हें भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल, डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, अग्निशमन उपनिरीक्षक केपी सिंह, वरिष्ठ शिक्षक योगेश उपाध्याय, भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं अन्य अतिथियों का फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके भव्य स्वागत किया । वहीं अतिथियों द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जहीरूद्दीन पीरजादा, डॉ शमशाद अहमद ,योगेश उपाध्याय, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, धीरू वर्मा, पंकज पंडा, श्रीकृष्ण दीक्षित, अशोक दीक्षित, राहुल गोला, शरद शर्मा, शिवम दीक्षित, केके शर्मा, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल उपाध्याय, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment