Home » बुलंदशहर » खुर्जा में वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य समारोह

खुर्जा में वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य समारोह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा: 6 / मई / 2026 :  वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में खुर्जा में 9 मई 2026 (शनिवार) को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान, जी.टी. रोड खुर्जा (बुलंदशहर) के तत्वावधान में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हवन, प्रसाद वितरण कर की जाएगी। उसके बाद महाराणा प्रताप भवन से भव्य शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक तक निकाली जाएगी।

 

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराणा प्रताप के आदर्शों—त्याग, बलिदान, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति—को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य भी रखता है।

संस्थान के प्रधान विजय सोलंकी, महामंत्री शिवराम सिंह राघव, उप प्रधान विनय प्रताप सिंह राघव और मीडिया प्रभारी एम.पी. सिंह राणा ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और महान योद्धा के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment