Home » उत्तर प्रदेश » पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर बागला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर बागला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 6 / मई / 2026 :  पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के बागला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों और आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, जिला महासचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह (बंटी भैया), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य इशान चौधरी, श्याम सुंदर राणा, सुभाष प्रधान, संजू जाट, मुनमुन चौहान, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This