दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 6 / मई / 2026 : पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के बागला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों और आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, जिला महासचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह (बंटी भैया), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य इशान चौधरी, श्याम सुंदर राणा, सुभाष प्रधान, संजू जाट, मुनमुन चौहान, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
