Home » बुलंदशहर » दुकान मालिक की दबंगई! बुजुर्ग किराएदार का सामान फेंका, दुकान के बाहर धरने पर बैठा पीड़ित

दुकान मालिक की दबंगई! बुजुर्ग किराएदार का सामान फेंका, दुकान के बाहर धरने पर बैठा पीड़ित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / मई / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग किराएदार ने दुकान मालिक पर दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित देर रात तक दुकान के बाहर धरने पर बैठा रहा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार चोला थाना क्षेत्र के गांव कोदू निवासी रतन पाल सिंह पुत्र छिद्धि सिंह ने बताया कि वह चोला थाने के पास स्थित “श्री बालाजी मिष्ठान भंडार” नाम से किराए की दुकान में मिठाई और समोसे की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

पीड़ित का आरोप है कि दुकान लेने के दौरान उन्होंने दुकान मालिक को दो लाख रुपये पेशगी के रूप में दिए थे तथा हर महीने किराया भी नियमित रूप से जमा करते रहे। रतन पाल सिंह के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे दुकान मालिक अपने 7-8 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सामान बाहर फेंक दिया।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी। घटना से आहत होकर बुजुर्ग दुकानदार करीब दो घंटे तक दुकान के बाहर धरने पर बैठा रहा।
रतन पाल सिंह का कहना है कि दुकान मालिक के पास अभी भी उनकी एडवांस रकम चल रही है, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया गया है कि बाद में पीड़ित दुकानदार पुलिस से शिकायत करने के लिए रात करीब 10 बजे थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment