Home » बुलंदशहर » श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 8 / मई / 2026 :  श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ 7 मई से सिद्धेश्वर रोड स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास गली नंबर-4 में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा का आयोजन 13 मई तक चलेगा, जबकि 14 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुप्रसिद्ध कथावाचक संतोष व्यास महाराज शास्त्री ने अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश दिया। कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन का आनंद लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय सचिव सोनपाल सिंह चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी मुख्य यजमान रहे। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि कथा का समापन 13 मई को होगा तथा 14 मई को विशाल भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव में यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, दानवीर सिंह, जयप्रकाश बाबा, हरी चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश चौहान, गौरव, निशांत, उदय शर्मा, संजीत सिंह, भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment