Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रुद्रपुर, देवरिया : 8 / मई / 2026 :  पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर नगर में विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी जाहिर की।

कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की मेहनत को दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है, जिस पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

विजय उत्सव कार्यक्रम में गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सभासद दिलीप जायसवाल और तेज प्रताप गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, इंजीनियर सुशील चंद, सुधांशु मौली ओझा, मोहन उपाध्याय, मदन उपाध्याय, मनीष गुप्ता, अंशुल त्रिपाठी, कौशल किशोर सिंह, अरविंद शुक्ला और उदय दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This