Home » उत्तर प्रदेश » लापता युवक का कॉलोनी में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

लापता युवक का कॉलोनी में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

सासनी : 9 / मई / 2026 :  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हासिम बीते 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी। शनिवार करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This