दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 9 / मई / 2026 : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आर. डी. हॉस्पिटल, मोहनगंज हाथरस पर किया गया। शिविर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. अनुभव राकेश सोनी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय, विकास गर्ग, ऋषि वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, महामंत्री राम अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, रवि वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, महामंत्री चंदन वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, हेमंत गुप्ता,राजीव वार्ष्णेय घी वाले, प्रदीप बंसल, बांके बिहारी गुड़ वाले सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. अनुभव के पिताजी राकेश कुमार, ताऊजी राजेन्द्र बाबू वर्मा, चाचा दिनेश कुमार सहित डॉ. श्वेता वर्मा, धीरेन्द्र कुमार, महेश कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, बंटी ठाकुर, आकाश राज, डॉ. विकास, आदित्य, मनीष, सत्येंद्र वत्स, कु. शीतल, लज्जा एवं हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी के साथ जॉइंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस की महिला शक्ति चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, सचिव प्रभा वार्ष्णेय, आशू वार्ष्णेय, IVP पूजा वार्ष्णेय, रेशू वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं समाज सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
![]()
