Home » बुलंदशहर » मातृत्व दिवस पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का अनूठा आयोजन, “2 मिनट अपनी मां के लिए” अभियान को मिला शानदार प्रतिसाद

मातृत्व दिवस पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का अनूठा आयोजन, “2 मिनट अपनी मां के लिए” अभियान को मिला शानदार प्रतिसाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / मई / 2026 :  मातृत्व दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा “2 मिनट अपनी मां के लिए” नामक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस विशेष अभियान में मंडल के रोटेरियन के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागी अपनी मां को समर्पित गीत, शेरो-शायरी, संस्मरण अथवा भावनात्मक संदेश मोबाइल नंबर 8475888555 पर भेज रहे हैं।

क्लब द्वारा शुरू किए गए इस प्रथम प्रयास को बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 55 पुरुष, 32 महिलाएं तथा 12 युवक-युवतियां अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस अभियान में लगभग 200 लोग भाग लेंगे।

वहीं दूसरी ओर मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी परिवार की महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मंदिर रोड स्थित वीर जी रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में मां पर आधारित क्विज, “मां का फोन आया” स्पेशल गेम, मेकिंग बिल्डिंग गतिविधि, मां को समर्पित खेल एवं मां से जुड़ी यादों को साझा करने जैसे भावनात्मक और मनोरंजक आयोजन किए गए।

कार्यक्रम की संयोजक कल्पना वर्मा, संगीता शर्मा, रूपाली गर्ग, प्रीति गोयल, ईशा गुलाटी एवं कुमकुम सर्राफ रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में क्लब अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा, सचिव रोहित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर कल्पना अरोरा, संगीता शर्मा, ईशा गुलाटी, कशिश गुप्ता, तनु चौधरी, लक्ष्मी माहेश्वरी, रेनू बाटला, गरिमा आहूजा, कंचन आहूजा, अंजू मित्तल, आशा अग्रवाल, श्वेता बंसल, सीमा बंसल, राखी बंसल, मधु सैनी, वैशाली गर्ग, पूनम सिंघल, वंदना वाष्णेय, प्रिया अग्रवाल, पारुल बंसल, मीनू गुप्ता, सुमन गुप्ता, नेहा जिंदल एवं शोभा अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

मातृत्व दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम भावनाओं, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित एक यादगार पहल साबित हो रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment