Home » बुलंदशहर » बुगरासी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

बुगरासी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 9 / मई / 2026 :  बुगरासी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम बुगरासी पुलिस ने जनता अस्पताल के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों तथा तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

चारपहिया वाहनों की डिग्गियां खुलवाकर भी जांच की गई ताकि किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की पुष्टि की जा सके। पुलिस की अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए।

एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्वाइंट पर प्रतिदिन शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This