Home » उत्तर प्रदेश » अभिषेक मद्धेशिया के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी दलों के नेता

अभिषेक मद्धेशिया के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी दलों के नेता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर बस्ती

 

गोरखपुर : 10 / मई / 2026 :  गोरखपुर के पीपीगंज टाउन एरिया अंतर्गत मुख्य रोड पर एक मैरिज हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में टाउन एरिया स्थित जनता एवं सभी दलों के नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अभिषेक मद्धेशिया को न्याय मिलना चाहिए इसके लिए हम सभी को एक होकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की मांग करनी चाहिए।

क्योंकि 45 दिन बीतने के बाद भी अभी तक अभिषेक मद्धेशिया के परिवारजन को न्याय नहीं मिला इसे क्या माना जाए। वही श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि यह मेरे विधानसभा का मामला है इसके बारे में मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर चुके है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है की जांच चल रही है जैसे ही जांच की रिपोर्ट आएगी उसे आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।

प्रदेश का कोई भी अपराधी चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो बकसा नहीं जाएगा। समय थोड़ा लग सकता है कानून अपना काम करके रहेगा। कार्यक्रम को टाउन एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। आपको बताते चलें इस घटना के बाद भी गोरखपुर जनपद के तमाम हॉस्पिटलो में मरीज के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही है ।स्वास्थ्य विभाग भी इन प्राइवेट हॉस्पिटलों पर कानूनी कार्रवाई करने से बच रहा है।

अभी आपको बताते चलें माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का भी बयान आ चुका है की कोई भी डॉक्टर मरीज के साथ लापरवाही करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसमें कई डॉक्टरों को उन्होंने सस्पेंड भी किया है लोगों में चर्चा का विषय है कि आखिर कौन है जो ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहा है इसके पहले भी सत्तासीन विधान परिषद सदस्य ने इस मुद्दे को उठाया था लेकिन मुद्दे को उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई कई दलों के नेता श्रद्धांजलि सभा में आए और अपनी बात का करके चले गए वहीं समाजवादी पार्टी के नेता ने मंच से कहा की विधायक की इस पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए की सहायता राशि मिलनी चाहिए वहीं कार्यक्रम में परतावल बाजार के एक इंजीनियर मनीष गुप्ता ने पीड़ित परिवार को अपने तरफ से₹50000 का सहयोग देने का ऐलान किया। लोगों ने कहा की संकट की घड़ी में दूसरे जनपदों से भी श्रद्धांजलि सभा में आए और सभी ने कहा कि संकट के समय में हम तन मन धन से पीड़ित परिवार के साथ है।

अब देखना यह है की घटना के 45 दिन बीत गए अभी और कितने दिन बीतेंगे अभिषेक मद्धेशिया को न्याय पाने में क्योंकि यह मुख्यमंत्री का शहर है और गोरखपुर शहर के साथ-साथ मुख्यमंत्री की बदनामी भी इससे जुड़ी हुई है क्षेत्र के लोगों ने अपने मुख्यमंत्री से अपेक्षा किया है कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय जल्द और जरूर मिलेगा।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह टाउन एरिया अध्यक्ष पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा राजेश पांडे पूर्व प्रधान राखुखोर जनता समर्पण पार्टी अधीकेश चंद्र, गौतम मद्धेशिया देवरिया, राहुल गुप्ता समाजवादी पार्टी गोरखपुर, इंजीनियर मनीष गुप्ता परतावल बाजार, साधु यादव समाजवादी पार्टी, सुरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी, विपिन सिंह प्रबंधक, शाहिद सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment