Home » उत्तर प्रदेश » इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डीडीयू में हुआ सम्मान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डीडीयू में हुआ सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर 

 

गोरखपुर : 10 / मई / 2026 :  दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉ. हर्षवर्धन सिंह के केन्द्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद (प्रयागराज) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य प्रो. सतीश चन्द्र पाण्डेय ने डॉ. हर्षवर्धन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विभाग और विश्वविद्यालय दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आगे और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।

विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक के लिए अपने ही छात्र को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित होते देखना अत्यंत गौरव का क्षण होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. हर्षवर्धन भविष्य में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आरती यादव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के डॉ. आनंद सिंह, डॉ. श्री प्रकाश सिंह, डॉ. रामकृत सिंह एवं डॉ. सुनील कुमार ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने सम्मान संबोधन में डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में उन्होंने छात्र के रूप में शिक्षा प्राप्त की, उसी स्थान पर सम्मानित होना उनके लिए विशेष गर्व की बात है। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से विभाग और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से मां पटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, रक्षा अध्ययन विभाग के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. प्रदीप कुमार यादव तथा प्रो. श्री निवास मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन को भी याद किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन सिंह गोरखपुर जनपद के खानीपुर, तेनुआ गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने गुरु गोरखनाथ शोध पीठ में शोध अध्येता के रूप में कार्य किया है। उनके 10 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकों के संपादन में सहायक संपादक के रूप में योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न शोध पत्रिकाओं में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This