Home » उत्तर प्रदेश » राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने किया वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स का निरीक्षण, महिलाओं के लिए व्यवस्थाओं की सराहना

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने किया वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स का निरीक्षण, महिलाओं के लिए व्यवस्थाओं की सराहना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस : 11 / मई / 2026 :  राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुक्रवार को वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का दौरा कर फैक्ट्री की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। फैक्ट्री संचालक अजय शर्मा एवं विशेष शर्मा ने फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान रेनू गौड़ ने फैक्ट्री में कार्यरत महिला कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यस्थल, सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं और कार्य वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने फैक्ट्री में महिलाओं के लिए बनाए गए वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिस प्रकार की व्यवस्थाएं यहां की गई हैं, वे अन्य संस्थानों और फैक्ट्रियों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को बेहतर माहौल मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्य क्षमता में भी सकारात्मक सुधार होता है। इस अवसर पर रीता शर्मा, डॉ. शिवांगी शर्मा, रिया शर्मा सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन ने महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल सुरक्षा और बेहतर औद्योगिक वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment