Home » बुलंदशहर » चोला-खुर्जा मार्ग पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी, बारिश में राहगीरों की मुश्किलें दोगुनी

चोला-खुर्जा मार्ग पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी, बारिश में राहगीरों की मुश्किलें दोगुनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 11 / मई / 2026 :  चोला रेलवे स्टेशन से खुर्जा की ओर जाने वाली काली सड़क पर ग्राम खानपुर के पास सड़क में बने गहरे गड्ढे ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाई गई इस सड़क की हालत खराब होने से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। हल्की बारिश होते ही गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग चोला क्षेत्र के करीब 40 से 50 गांवों को खुर्जा से जोड़ता है। सुल्तानपुर, खवासपुर, निठारी, धनोरा, आलियाबाद, नगला बड़ौदा, गंगरौल, शेरपुर, बहुराबाद, खबरा, खानपुर, दाउदपुर, कादीपुर, नगला बंसी समेत आसपास के गांवों के लोग इसी रास्ते से खुर्जा आते-जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार किसान गेहूं बेचने, पशुओं के लिए खाल-चुनी खरीदने, घरेलू सामान, सीमेंट, पत्थर और अन्य आवश्यक वस्तुएं लेने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

बारिश के दौरान पानी भर जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment