Home » उत्तर प्रदेश » मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 12 / मई / 2026 :  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहने पाए। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment