Home » उत्तर प्रदेश » बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल

बुलेट बाइक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 12 / मई / 2026 :  मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर थाना मुरसान क्षेत्र के गांव रायक के पास सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि बुलेट सवार युवक का वाहन सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एनएच एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान 37 वर्षीय लक्ष्मीकांत पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव बाटी, थाना जैत, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि वह किसी कार्य से हाथरस न्यायालय आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे नींद का झोंका आ गया, जिससे हादसा हो गया। एनएच कर्मियों द्वारा घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment