Home » बुलंदशहर » डिबाई के सीमा सड़क संगठन अधिकारी गजेंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

डिबाई के सीमा सड़क संगठन अधिकारी गजेंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 12 / मई / 2026 :  डिबाई क्षेत्र के उदयपुर खुर्द निवासी सीमा सड़क संगठन के अधिकारी गजेंद्र सिंह का मंगलवार को राजघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह सीमा सड़क संगठन में सहायक अभियंता (सिविल) पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में डिबाई के मोहल्ला हरदेव में रहते थे। उपचार के दौरान गुवाहाटी के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डिबाई लाया गया, जहां राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी,उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, डिबाई कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान, नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित व्यक्तित्व को याद किया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment