Home » बुलंदशहर » राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 12 / मई / 2026 :  पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छात्रों ने राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को विद्यालय की दैनिक प्रार्थना सभा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

जानकारी के अनुसार एमेच्योर मलखम्भ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 9 और 10 मई 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर, नारायण बाग चौराहा झांसी में राज्य स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम, 14 वर्ष से कम, 18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतमबुद्ध नगर की मलखम्भ टीम ने प्रशिक्षक राजकुमार आर्य के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज, लविश, यश, सोहम, कृष्ण कुमार, गोविंद और दीपक ने प्रतिभाग किया, जबकि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिवा कुमार और देवेश कुमार ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज कुमार ने भी तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, संजय कुमार, पौरुष राजन, राजकुमार आर्य, विवेक कुमार, पीयूष कुमार, दीपा, गुरिशा रानी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment