कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, पिता को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

खुर्जा : 12 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने पिता को सड़क पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।

पीड़ित रमेश चंद्र, जो रिक्शा चलाकर अपना पालन-पोषण करते हैं, ने आरोप लगाया कि उनका बेटा और बहू उनसे जबरन पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, पीड़ित ने बेटे और बहू पर जेब से पैसे निकालने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है। वायरल वीडियो में आरोपी बेटा अपने पिता के साथ सड़क पर बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफाखाना चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित मोहल्ला डोरी का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment