Home » बुलंदशहर » हर्निया ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही! अल्ट्रासाउंड में बाईं ओर बीमारी, डॉक्टर ने दाईं तरफ कर दिया ऑपरेशन

हर्निया ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही! अल्ट्रासाउंड में बाईं ओर बीमारी, डॉक्टर ने दाईं तरफ कर दिया ऑपरेशन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा स्थित श्री सूरजमल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्चे के हर्निया ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की बड़ी चूक उजागर होने से परिजनों में आक्रोश फैल गया।

पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे को बाईं ओर हर्निया बताया गया था, लेकिन चिकित्सक ने गलती से दाईं ओर ऑपरेशन कर दिया। परिजनों के अनुसार जब यह लापरवाही सामने आई तो चिकित्सक ने दोबारा बच्चे का दूसरा ऑपरेशन किया।

मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है।
घटना के बाद परिजनों में नाराजगी है और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment