Home » बुलंदशहर » गांगरौल में 18 दिन से टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के तार, ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार

गांगरौल में 18 दिन से टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के तार, ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 12 / मई / 2026 :  चोला  थाना क्षेत्र के गांव गांगरौल में आबादी के बीच टूटकर पड़े 11 हजार वोल्ट बिजली के तार ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 18 दिनों से तार रास्ते में टूटे पड़े हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आंधी के दौरान बिजली लाइन के तार टूटकर रास्ते में गिर गए थे। तब से गांव के लोगों और पशुओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की आशंका के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

गांव निवासी मनवीर, मुनेश गौतम, मनोज, अमन, सुरेंद्र, डी शर्मा, प्रवीण, श्यामू और पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजलीघर, जेई, एसडीओ और बुलंदशहर के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने ट्विटर के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं एसडीओ ककोड़ तेजपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही लाइन को सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment