खुर्जा : 19 / मई / 2026 : नगर पालिका परिषद खुर्जा के अधिशासी अधिकारी (EO) अनवर हुसैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों से एक विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि जिन भी पात्र परिवारों का नाम इस योजना में आया है और उनके खातों में आवास निर्माण के लिए सरकारी राशि स्वीकृत होकर आ चुकी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
इसके साथ ही उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति या बिचौलिया आवास योजना के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध राशि या कमीशन की मांग करता है, तो उसे तुरंत खारिज करें। ईओ ने स्पष्ट किया कि पहले इस कार्य में लगी आउटसोर्सिंग एजेंसी को पूरी तरह से हटा दिया गया है और अब उनका इस प्रक्रिया में कोई रोल नहीं है।

अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका और जिला स्तर पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है नगर पालिका स्तर अरुण आर्य और के.एन.ए. अनिल सिंह को पोर्टल पर आईडी दी गई है, जो सीधे फोटो वेरिफिकेशन का कार्य करेंगे। डूडा (DUDA) विभाग स्तर जिले से अब्दुल रहमान की आईडी बनाई गई है।
अनवर हुसैन ने कहा कि इन अधिकृत लोगों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के झांसे में न आएं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए पालिका की गाड़ियों से भी साउंड सिस्टम द्वारा लगातार घोषणाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पैसा आपका अधिकार है, इसलिए इसका उपयोग पूरी तरह से अपने घर को सुंदर और पक्का बनाने में करें।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












