Home » उत्तर प्रदेश » विश्व हिन्दू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ में महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विश्व हिन्दू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ में महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 20 / मई / 2026 :  विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के किन्नर प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन ने महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी को क्षेत्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन ने कहा कि महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य कर रही हैं।

उनकी सक्रियता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरती नंदगिरी संगठन को मजबूत करने और समाज हित में प्रभावी भूमिका निभाने का कार्य करेंगी। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि संगठन हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को जाति-पाति के नाम पर बांटने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन विश्व हिन्दू महासंघ समाज के हर वर्ग को जोड़कर हिन्दू हित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू और हिंदुत्व पर होने वाले अत्याचारों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी ने कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू, हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment