Home » उत्तर प्रदेश » पीपीगंज टाउन एरिया की बदहाल सफाई व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान

पीपीगंज टाउन एरिया की बदहाल सफाई व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 24/ मई / 2026 :  गोरखपुर के पीपीगंज टाउन एरिया में हालात बद से बत्तर है। सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है यह मैं नहीं कह रहा जरा जाकर आम नागरिको से मिल लीजिए सारी कहानी आपको बता देंगे डिजिटल मीडिया पर तो खबरें जोर-शोर से चल रही है ।

मगर जिम्मेदारों के कानों पर जून नहीं रग रहा है और वहां के स्थानीय निवासी दिखा देंगे।वार्ड नंबर 6 अब्दुल कलाम नगर क्या स्थिति है नगर पंचायत और स्थानीय सभासद जनता की समस्या से बेखबर आम जनमानस सड़क पर नाले का कचरा और जल जमाव को लेकर के काफी परेशान दिख रही है लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

हालांकि पीपीगंज बढ़या मार्ग पर वार्ड नंबर 6 अब्दुल कलाम नगर में इस समय सड़क पर गंदगी का आलम यह है कि आम जनमानस आने-जाने में कठिनाई महसूस कर रहा है जिसमें महिलाओं और छोटे बच्चे बुजुर्गों का हाल बहुत खराब है। क्या जो जिम्मेदार है इस रास्ते आते जाते दिखाई नहीं देता है।

टाउन एरिया पीपीगंज द्वारा सफाई का डंका पीटने वाला आज कहां सोया हुआ है कितनी गहरी निद्रा में है यह तो वार्ड नंबर की 6 लोग ही बता सकते हैं। इतना ही नहीं सड़क पर नाला बदबूदार पानी, और दूसरी तरफ अगर आप ध्यान देंगे टाउन एरिया पीपीगंज के अधिकतर एटीएम ओन्ली फॉर शो मतलब केवल देखने के लिए क्या लगाया गया है अगर आम जनमानस एटीएम से ठंडा पानी तपती गर्मी भी पीना चाहता है तो वह भी नसीब नहीं।

वही तपती गर्मी में टाउन एरिया पीपीगंज में बोतल बंद पानी और अवैध पानी का व्यापार करने वाले व्यापारी दिन दूना रात चौगुना खूब फल फूल रहे हैं स्थानीय प्रशासन का इस पर कोई दबाव नहीं है जबकि स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अवैध पानी का व्यापार करने वालों की जांच पड़ताल किया जाए। इस मामले में अगर जांच किया जाए तो काफी लोग बिना लाइसेंस का काम कर रहे हैं।

सरकार में पूरे जनपद में करोड़ों का प्रोजेक्ट देकर वाटर एटीएम लगवाया जिस पर सरकार का और उनके लोगों का प्रचार प्रसार हो रहा है पर अधिकतर जगह अगर देखा जाए तो वाटर एटीएम में ठंडा पानी मिलने मुश्किल है हां मैं यह नहीं कहता कुछ लोगों पर एटीएम अपना काम कर रहा है लेकिन यह नगर पंचायत की जिम्मेदारों की जिम्मेदारी है इस समय समय पर तपती गर्मी में आम जनमानस के लिए ठंडे पानी का सुविधा उत्पन्न करना चाहिए पर मशीनों की जांच पड़ताल मैकेनिक द्वारा होती रहनी चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This