Home » बुलंदशहर » अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पत्नी और पिता की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पत्नी और पिता की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 24/ मई / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी और सगे पिता को गोली मार दी। घटना में पिता रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This