Home » बुलंदशहर » खुर्जा में बिना अनुमति निर्माण पर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, भवन सीज

खुर्जा में बिना अनुमति निर्माण पर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, भवन सीज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / मई / 2026 :  पुराना जीटी रोड स्थित मुरारी नगर क्षेत्र में बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण कार्य पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेनू सिंह पत्नी महेश राघव द्वारा पुराना जीटी रोड मुरारी नगर क्षेत्र में लगभग 165 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को सीज कर दिया।

 

अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें।

प्राधिकरण ने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, अन्यथा ऐसे निर्माणों पर सीजिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment