Home » बुलंदशहर » खुर्जा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

खुर्जा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / मई / 2026 :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा और स्मैक बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा तथा 2.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव मीणा निवासी न्यू शिवपुरी खुर्जा नगर, विशाल गोस्वामी निवासी माताघाट रोड खुर्जा नगर तथा नवाब निवासी मोहल्ला शेख साहिबान खुर्जा नगर के रूप में हुई है। गौरव मीणा के पास से 2.6 ग्राम स्मैक, जबकि विशाल गोस्वामी और नवाब के पास से 600-600 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के मुताबिक विशाल गोस्वामी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नवाब पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उपनिरीक्षक तजेन्द्र पाल सिंह, तिपेन्द्र सिंह, गौरव, पुष्पेन्द्र यादव सहित मुख्य आरक्षी देवेन्द्र कुमार, सुमित कुमार तथा आरक्षी दिलीप कुमार, राहुल पाचौरी, जय सिंह और धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This