Home » बुलंदशहर » बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 23 / मई / 2026 :  बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बुगरासी चौकी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कस्बावासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को गहरा गड्ढा खोदकर दबाना अनिवार्य होगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी।

एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बिजली विभाग एवं नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बकरा ईद के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में थाना नरसेना प्रभारी रामकिशोर गौतम एवं चौकी प्रभारी बुगरासी नीटू मलिक ने भी लोगों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान जेई बुगरासी रामसिंह, नजाकत अली, मुकेश गोस्वामी, अल्तमश, अकरम, सदाकत अली, फैजान सैफी, फैज खान, मोहसिन, जगापाल, कुंवरपाल, नवेद खान, सददन चौधरी, देवेन्द्र सिंह, आसिफ, अंकुश कुमार, गिरधारी सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment