Home » बुलंदशहर » संजय भाटी के बयान के विरोध में तहसील स्याना में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

संजय भाटी के बयान के विरोध में तहसील स्याना में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 23 / मई / 2026 :  विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के नेतृत्व में तहसील स्याना में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने संजय भाटी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए कथित बयानों के विरोध में नाराजगी जताई।

धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और समाज को बांटने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना तथ्यों के सरकार और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
ज्ञानेश चौहान ने कहा कि संगठन सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रहित और सनातन समाज की एकता के लिए लगातार कार्य करता रहेगा तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जहां लोगों ने समाजिक एकता और राष्ट्रहित से जुड़े नारे लगाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment