Home » उत्तर प्रदेश » कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में, चोरी के पीतल-तांबे के बर्तन बरामद

कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में, चोरी के पीतल-तांबे के बर्तन बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गीडा / गोरखपु। 27 / मई / 2026 : शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रघुबीर डोम पुत्र तिलक राज उर्फ तिलक डोम निवासी लालडिग्गी पार्क हरिजन बस्ती थाना राजघाट गोरखपुर के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया गया कि 22 मई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान का ताला तोड़कर पीतल और तांबे के बर्तन चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) और 317(4) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी भी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से चोरी का 01 तांबे का हांडा, 01 तांबे की केतली और 01 पीतल का परात बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बाल अपचारी के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment