Home » बुलंदशहर » पुरुषोत्तम मास की तीसरी प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे भक्त

पुरुषोत्तम मास की तीसरी प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे भक्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 31/ मई / 2026 :  पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रविवार प्रातः नगर में निकाली गई तीसरी भव्य प्रभात फेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। प्रभात फेरी के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण ब्रज की भक्ति रसधारा में सराबोर नजर आया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः पांच बजे मोहल्ला पाठक स्थित भटनी वाले मंदिर से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. देवेंद्र गर्ग, डॉ. अरुणा गर्ग और बालकिशन दास बंसल ने किया। यात्रा भटनी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर दरबार बैंड वाली गली, पुख्ता बाजार, बिजलीघर रोड, रामागंज, केनरा बैंक वाली गली और टीचर्स कॉलोनी होते हुए मम्फोर्डगंज स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी और अंकुर बंसल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने भक्तों को भक्ति भाव में झूमने पर मजबूर कर दिया। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया।

प्रभात फेरी के समापन पर संजय गोयल के आवास पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र गर्ग ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजक विक्की गोयल और सुमित गोयल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित प्रभात फेरियों का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के प्रति लोगों में जागरूकता एवं आस्था का भाव बढ़ाना है।

कार्यक्रम का समापन श्रीराधा-कृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधुरी वार्ष्णेय, हेमंत सिंघल, अजय कौशिक, गुरमीत सिंह, पायल गोयल, नीलम गोयल, संजना गोयल, ललित अग्रवाल, लव शर्मा, कन्नु शर्मा, हर्ष शर्मा, केपी सैनी, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, सरिता शर्मा, विवेक शर्मा, मनु ओझा, जयभगवान गुप्ता, अमन चौहान, प्रियंका गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment