Home » बुलंदशहर » महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति ने लगाई छबील, राहगीरों को बांटी शिकंजी

महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति ने लगाई छबील, राहगीरों को बांटी शिकंजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 31/ मई / 2026 :  पुरुषोत्तम मास के अवसर पर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर छबील लगाकर राहगीरों को शिकंजी वितरित की गई। समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत इससे पूर्व लस्सी और केसर दूध का भी वितरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और रचित केबल नेटवर्क के संचालक राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों को शिकंजी वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में छबील लगाकर शरबत एवं अन्य प्रसाद वितरित करने जैसे पुण्य कार्यों का विशेष महत्व है। ऐसे कार्यों से समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभासद मनमोहन अग्रवाल, शशांक सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, शानू बंसल, सुधीर गोयल, विष्णु ठेकेदार, नरेश बंसल, तुषार कंसल, गोपाल स्वरूप, संजय बंसल, दीपक गर्ग, रिंकू पहाड़ी और रोहित पहाड़ी सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment