बुलंदशहर/ ०३ जून २०२६। जिला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर 85 वर्षीय बत्ती देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल सिंह निवासी ग्राम समसपुर देर शाम रेलवे लाइन पार करके दवाई लेने के लिए जा रही थी और अचानक आई दिल्ली की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई परिवार के लोगों को पता लगने पर वृद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर पर ले गए सुचना पर दादरी जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की खुर्जा जीआरपी प्रभारी अरविंद सिंह के अवकाश पर होने के कारण उच्च अधिकारियों के आदेश पर में समसपुर गांव पहुंचा और पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के लिए कहा तो बत्ती देवी के परिजनों ने अधिक उम्र का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया दादरी जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद फिर पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं की जा सकी और परिवार जनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया |

जीआरपी खुर्जा जंक्शन का फोटो
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












