Home » बुलंदशहर » ककोड क्षेत्र में दूसरी महिला के नाम से फर्जी आईडी बनवाकर प्लॉट का फर्जी बैनामा कराया एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी 420 का मुकदमा दर्ज

ककोड क्षेत्र में दूसरी महिला के नाम से फर्जी आईडी बनवाकर प्लॉट का फर्जी बैनामा कराया एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी 420 का मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/ ०३ जून २०२६।
जिला बुलंदशहर के थाना ककोड में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए सर्वेश शर्मा पत्नी विपिन शर्मा ने बताया कि मेरा मूल गांव खवासपुर थाना चोला पड़ता है और मैं काफी समय से वर्तमान में झांझर रहती हूं और विपिन शर्मा से मेरी शादी 6, 2, 2003 को हुई थी मेरे विपिन से दो बच्चे हैं और मेरी ही ससुराल की सीमा चौधरी पत्नी ब्रह्मजीत सिंह काफी समय से धन ऐठने और ब्लैकमेलिंग का धंधा करती है |

उसने मेरे नाम से कई फर्जी आधार कार्ड कई फर्जी आईडी बनवा रखी है मेरे नाम से 50 गज का प्लॉट झाझर में हे उसने फर्जी आईडी इस्तेमाल करके मेरे प्लॉट का आधा बैनामा अपने नाम करा लिया जब मुझे पता चली तो मैंने विरोध किया पीड़िता ने आरोप लगाए कि यह फिरोड़ी महिला है इस ने पूर्व मेरे बेटे के खिलाफ़ भी चोरी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवा चुकी है अब फर्जी आईडी लगाकर आधे प्लॉट का बैनामा करा लिया हे ककोड थाना प्रभारी सरजेस सिंह यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सीमा चौधरी पत्नी ब्रह्मजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment