खुर्जा : 4 / जून / 2026 : बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में अगवाल कट के पास एनएच-34 पर गुरुवार को आलू से लदे एक कैंटर ट्रक और यात्रियों से भरी रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कैंटर हाईवे पर पलट गया और उसमें भरे आलू सड़क पर बिखर गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री या चालक-परिचालक के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरी रोडवेज बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पुलिस हाईवे पर पलटे कैंटर और सड़क पर फैले आलुओं को हटवाने में जुटी रही, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
![]()
