Home » बुलंदशहर » NH-34 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक चालक की मौत, दो घायल

NH-34 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक चालक की मौत, दो घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 4 / जून / 2026 :  खुर्जा के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लोहे के गाटरों से लदे ट्रक ने आगे चल रहे डीजल टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर के बाद गाटरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस, NHAI टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार के अनुसार, हादसे में घायल दो अन्य लोगों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा तथा सड़क पर डीजल रिसाव भी हो गया। प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और तेल रिसाव की सफाई कराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment