Home » उत्तर प्रदेश » सूर्या चौहान हत्याकांड: योगी सरकार ने निभाया वादा, परिवार के सदस्य को मिली सरकारी नौकरी

सूर्या चौहान हत्याकांड: योगी सरकार ने निभाया वादा, परिवार के सदस्य को मिली सरकारी नौकरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 4 / जून / 2026 :  खोड़ा क्षेत्र के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार से किया गया वादा पूरा कर दिया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्वयं सूर्या चौहान के घर पहुंचकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य को नगर पालिका परिषद खोड़ा में सफाई सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति दी गई है। इससे पहले प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई थी।

नियुक्ति पत्र सौंपते समय डीएम रविंद्र कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है तथा न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 28 मई को खोड़ा क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी। प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देकर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment