बुलंदशहर : 4 / जून / 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (राजस्व) एवं जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री का गुरुवार को प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद प्रथम बार बुलंदशहर आगमन हुआ। उनके जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूड चौराहे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह (काला आम) मंडल के अध्यक्ष भीष्म शिशौदिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया, जबकि मंडल महामंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें प्रभु श्रीराम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर ने भूड चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनमें अमित शर्मा, अभिषेक यादव, हिमांशु गर्ग, विशाल अग्रवाल, शिवम घंसल, लोकेश लोधी, शरद साईं, त्रिभुवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के जनपद आगमन को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उनका अभिनंदन किया।

![]()
